Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan RAS Exam Recruitment Every Year UPSC Pattern RAS 2027

राजस्थान: हर साल होगी आरएएस भर्ती परीक्षा, यूपीएससी की तर्ज पर जून 2027 से पहले आएगा नया विज्ञापन

Sun, 15 Nov 2026 05:06 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 15 Nov 2026 05:06 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग अब संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर हर साल आरएएस भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। आरएएस-2026 की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को होने के बाद आरएएस-2027 की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नई भर्ती का विज्ञापन जून 2027 से पहले जारी करने का लक्ष्य है। इसमें 500 से अधिक पद होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan RAS Exam Recruitment Every Year UPSC Pattern RAS 2027
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग अब संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर हर साल आरएएस भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। इसी योजना के तहत आरएएस-2026 की प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को होने के तुरंत बाद आयोग आरएएस-2027 की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन


इस नई भर्ती का विज्ञापन जून-2027 से पहले जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। माना जा रहा है कि आगामी आरएएस-2027 भर्ती के अंतर्गत 500 से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा। आरएएस भर्ती प्रक्रिया को नियमित करने पर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं, परंतु जटिल प्रक्रियाओं के कारण इसमें समय लगता था।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के चरण घटाने पर काम
राजस्थान में आरएएस भर्ती का विज्ञापन निकालने से पहले विभिन्न प्रशासनिक विभागों से लेकर लोक सेवा आयोग के बीच पूरी प्रक्रिया पांच अलग-अलग स्तरों से होकर गुजरती है। अत्यधिक स्तर होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में काफी समय लगता है। आयोग और सरकार अब इस प्रक्रिया को कम चरणों में पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, जिससे भर्ती में कम समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिरोही: नगरपालिका के बाहर ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण पर सवाल, लाखों के काम में अनियमितता के आरोप


प्रक्रिया छोटी होने से अभ्यर्थियों को नए विज्ञापन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में हर वर्ष लगभग पांच लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें: उदयपुर: बेकाबू ट्रेलर ने चार कारों को मारी टक्कर, चार लोग घायल; चीरवा टनल की ढलान पर ब्रेक फेल होने से हादसा

पदों की समीक्षा और आगामी योजना
कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के अनुसार अगले माह आरएएस-2026 की प्रारंभिक परीक्षा होने वाली है। इस परीक्षा के बाद संबंधित विभाग रिक्त पदों को लेकर आवश्यक समीक्षा करेंगे। समीक्षा पूरी होने के साथ ही नई भर्ती 2027 के लिए विभागों से रिक्तियां मांगने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed