फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan pratapgarh police rescues a woman who was chained by her husband and son in allegation of infidelity

राजस्थान: चरित्र पर शक में पत्नी को बना लिया बंधक, भाग न जाए तो 30 किलो वजनी जंजीर से बांधा

Thu, 01 Jul 2021 03:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: कुमार संभव Updated Thu, 01 Jul 2021 03:14 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जिले में लालगढ़ ग्राम पंचायत के जाम्बुखेड़ा गांव में रहने वाले भैरुलाल मीणा ने अपनी पत्नी को करीब तीन महीने से बंधक बनाकर रखा था। इसके अलावा उसे 30 किलो वजनी लोहे की जंजीर से भी बांध दिया, जिससे वह भाग न सके।

विज्ञापन
rajasthan pratapgarh police rescues a woman who was chained by her husband and son in allegation of infidelity
जंजीरों से ऐसे बांध दी गई थी महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजथान के प्रतापगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला को उसके पति और बेटे ने ही बंधक बना लिया। वह भाग न सके, इसके लिए उसे 30 किलो वजनी जंजीर से बांध दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को आजाद कराया। महिला ने जब आपबीती सुनाई तो पुलिसवाले भी सिहर गए। उसने बताया कि पति व बेटे ने उसे तीन महीने से बंधक बनाकर रखा है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ जिले में लालगढ़ ग्राम पंचायत के जाम्बुखेड़ा गांव में रहने वाले भैरुलाल मीणा ने अपनी पत्नी को करीब तीन महीने से बंधक बनाकर रखा था। इसके अलावा उसे 30 किलो वजनी लोहे की जंजीर से भी बांध दिया, जिससे वह भाग न सके। दरअसल, भैरुलाल ने एक कच्चे मकान में महिला को कैद कर रखा था। वह उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को लोगों ने दी थी सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से इस मामले की सूचना मिली तो बीट कॉन्स्टेबल से तस्दीक कराई गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला लोहे की जंजीर में बंधी मिली। महिला ने बताया कि वह अपनी मां का हाथ बटाने के लिए हिंगलाज गांव जाती थी। उस दौरान पति और बेटा उसके चरित्र पर शक करने लगे। उन्होंने महिला को जंजीरों से बांध दिया। यातनाओं का यह दौर करीब तीन महीने पहले शुरू हुआ था, जो अब तक जारी था। 

विज्ञापन

हिरासत में पति और बेटा 

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति और बेटे को हिरासत में ले लिया। साथ ही, अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि महिला को अपने रोजमर्रा के कार्य करने के लिए 30 किलो वजन उठाकर जाना पड़ता था, जिससे उसके पैर में सूजन भी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed