फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan police won trust in rape cases

रेप मामलों में राजस्थान पुलिस ने जीता भरोसा

Wed, 09 Jan 2013 07:19 PM IST
जयपुर/एजेंसी
जयपुर/एजेंसी Updated Wed, 09 Jan 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police won trust in rape cases

हमारे देश में जहां हजारों रेप के मामले कानूनी कार्रवाई में उलझकर बरसों तक लटके रहते हैं, वहीं राजस्थान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नई मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


राजस्थान के कई जिलों के युवा आईपीएस अधिकारियों ने बिना समय गंवाए दुष्कर्म के मामलों में तुरंत आरोप पत्र दाखिल कर जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बरकरार रखने की कोशिश की है। बाड़मेर पुलिस ने जहां आठ दिनों में आरोप पत्र दाखिल किया, वहीं महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में बूंदी और सिरोही पुलिस ने इस काम को अंजाम तक पहुंचाने में महज 3-4 दिन ही लगाए।
विज्ञापन


बूंदी जिले में श्याम सुंदर नाम के एक मजदूर ने 13 साल की बच्ची के साथ अपने निवास स्थान पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। यह मामला 4 जनवरी को प्रकाश में आया था और आरोपी फरार था। मगर जल्द ही उसे पकड़ लिया गया। बूंदी की एसपी प्रीति चंद्रा ने इस संबंध में बताया कि इस केस को प्राथमिकता पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस की जिम्मेदारी महिला अधिकारी को सौंपी गई और मजिस्ट्रेट भी महिला ही थी। इससे तेजी से कार्रवाई करने में आसानी हुई। इस केस में 7 जनवरी को आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कोई रिकॉर्ड कायम करने के लिए नहीं बल्कि सिस्टम पर आम जनता का विश्वास बहाल करने के लिए की गई है।

सिरोही की एसपी लवली कटियार ने भी इसी तरह के कदम उठाते हुए महज 95 घंटे में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। महिला से कथित तौर पर बलात्कार के मामले में 50 वर्षीय जगया के खिलाफ सिरोही पुलिस ने 31 दिसंबर को मामला दर्ज करने के बाद 4 जनवरी को आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

बाड़मेर पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंग रेप के मामले में मनोहर, नरेंद्र और शेरा राम के खिलाफ महज आठ दिन में 3 जनवरी को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। बाड़मेर के एसपी राहुल बरहत ने दावा किया कि बाड़मेर में यह पहला केस है, जिसमें सिर्फ आठ दिनों में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया।


पिछले महीने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामलों में जांच में तेजी लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed