फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Police SI Telecom: Document Verification on Oct 12-13

उप निरीक्षक दूरसंचार भर्ती: 12-13 अक्टूबर को दस्तावेज सत्यापन, पुलिस वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

Thu, 01 Oct 2026 09:57 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 01 Oct 2026 09:57 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने उप निरीक्षक दूरसंचार भर्ती 2024 की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 12-13 अक्टूबर को जयपुर में होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Police SI Telecom: Document Verification on Oct 12-13
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की उप निरीक्षक (दूरसंचार) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के साक्षात्कार के बाद सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची मिलने पर राजस्थान पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस विभाग ने अस्थाई रूप से चयन के लिए प्रस्तावित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) मनोज कुमार ने बताया कि सूची में शामिल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 12 और 13 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर पुलिस मुख्यालय, नेहरू सहकार भवन के पास, जयपुर के भू-तल स्थित कमरा नंबर 820 में स्वयं उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


यह भी पढें-राजस्थान: डीग कांग्रेस में फिर घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष पर साधा निशाना; यशवीर सूरा का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज साथ लाने होंगे

अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां और तीन प्रतियों में पूरा भरा हुआ अटेस्टेशन फॉर्म लाना होगा। इनमें 10वीं, 12वीं और स्नातक सहित अन्य शैक्षणिक अंकतालिकाएं एवं प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र और संतान संबंधी घोषणा पत्र शामिल हैं।

विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को भूतपूर्व सैनिक डिस्चार्ज प्रमाण पत्र, विधवा या परित्यक्ता प्रमाण पत्र तथा पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा कम से कम दो फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है।


प्रोविजनल अभ्यर्थियों को अतिरिक्त दस्तावेज देने होंगे

डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि आरपीएससी की ओर से जिन अभ्यर्थियों का परिणाम प्रोविजनल या कंडीशनल रखा गया है, उन्हें सूची में अपने नाम के सामने दर्ज अतिरिक्त वांछित दस्तावेज भी अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे।

पुलिस विभाग ने अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची, अटेस्टेशन फॉर्म का प्रारूप और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अलग से कोई पत्र या व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी। उन्हें वेबसाइट पर जारी सूची और निर्देशों के आधार पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed