Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Police personnel found travelling in Daman and Diu with a history-sheeter; five, including an ASI

राजस्थान: हिस्ट्रीशीटर के साथ दमन दीव में घूम रहे थे पुलिसकर्मी, एएसआई समेत पांच लाइन हाजिर

Thu, 26 Nov 2026 03:40 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2026 03:40 PM IST
सार

उदयपुर के सायरा थाने में तैनात एक एएसआई और चार सिपाहियों को हिस्ट्रीशीटर के साथ दमन दीव में घूमने का वीडियो सामने आने और जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद एसपी डॉ. अमृता दुहन ने लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan: Police personnel found travelling in Daman and Diu with a history-sheeter; five, including an ASI
सात मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे दिखे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले के सायरा पुलिस थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक और चार सिपाहियों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हिस्ट्रीशीटर के साथ दमन दीव में समुद्र तट पर घूमते पाए जाने के बाद बुधवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने जांच रिपोर्ट मिलने के उपरांत यह कड़ी कार्रवाई की है। दमन दीव में समुद्र तट पर पुलिसकर्मियों और हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसके बाद यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो से खुला मामला
सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के साथ सिपाही नरपतराम, गुमान सिंह, धर्मेंद्र कुमार और लोकेंद्र सिंह का दमन दीव प्रवास के दौरान एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में सभी कर्मी समुद्र किनारे समय बिताते नजर आ रहे थे। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि वे अगस्त 2026 में किसी आपराधिक मामले के आरोपियों को पकड़ने के सिलसिले में दमन दीव गए थे और उसी दौरान समुद्र तट पर चले गए थे। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर भंवर सिंह के साथ होने के दावे को पूरी तरह खारिज किया था। हालांकि, सार्वजनिक हुए चित्रों में सिपाही धर्मेंद्र सिंह हिस्ट्रीशीटर के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दिए, जबकि वीडियो में सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सिपाही नरपतराम और लोकेंद्र भी उनके साथ उपस्थित दिखे।
विज्ञापन


पढ़ें: फतेहपुर में पारा 5 डिग्री से नीचे, जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात; आगे कैसा रहेगा मौसम ?
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद गिरी गाज
हिस्ट्रीशीटर भंवर सिंह के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री, मारपीट, लूटपाट तथा आर्म्स एक्ट के तहत कुल सात मामले पंजीकृत हैं। इनमें से पांच मामलों में अदालत से वह बरी हो चुका है। दिवाली पर्व से पूर्व सिपाही रूपाराम टेलर का भी इस हिस्ट्रीशीटर के साथ एक चित्र सामने आया था, जिसके चलते 14 नवंबर को उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। तत्पश्चात अन्य पुलिसकर्मियों के भी फोटो और वीडियो सामने आने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने गिर्वा के पुलिस उपअधीक्षक छगन राजपुरोहित को विस्तृत जांच का निर्देश दिया था। पुलिस उपअधीक्षक द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पांचों कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

थानाधिकारी की भूमिका पर सवाल
समूचे प्रकरण में सायरा थाने के तत्कालीन थानाधिकारी शैतान सिंह के विरुद्ध कोई कदम न उठाए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लगभग दो माह पूर्व थानाधिकारी के स्थानांतरण के पश्चात आयोजित विदाई समारोह में हिस्ट्रीशीटर भंवर सिंह स्वयं थाने पहुंचा था। वहां उसने तत्कालीन थानाधिकारी शैतान सिंह को श्रीनाथजी की एक तस्वीर भेंट की थी, जिसकी तस्वीर भी सार्वजनिक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed