पुलिस ने किया साफ, मौत के बाद चार्जशीट से हटा दिया गया था पहलू खान का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस ने पहलू खान के खिलाफ गाय की तस्करी के आरोप में कथित चार्जशीट दाखिल करने का मामला तूल पकड़ने के बाद विवाद और फिर सफाई का दौर शुरू हो गया। अलवर के एसपी ने बताया कि मौत के बाद पहलू खान का नाम चार्जशीट से हटा दिया गया था। पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की बात पूरी तरह गलत है। उसका नाम मौत के बाद हटा दिया गया था।
Alwar SP: Investigation for one case where Pehlu Khan's sons were accused,was completed in Dec'18,challan filed on 24 May'19. Sec of media reported that chargesheet was filed against Pehlu Khan even when he died, it's incorrect. His name was removed from chargesheet after he died https://t.co/pMTqFkWNwy
— ANI (@ANI) June 29, 2019विज्ञापन
पहलू खान की साल 2017 में अलवर में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वह उस वक्त मवेशियों को ले जा रहे थे।
Rajasthan Police has filed chargesheet against Pehlu Khan for cow smuggling; he was beaten to death by mob in Alwar in 2017 while he was transporting cattle.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 29, 2019
इससे पहले बताया जा रहा था कि इस चार्जशीट में पहलू और उसके दो बेटों को अभियुक्त बनाया गया है। चार्जशीट को राज्य में कांग्रेस सरकार बनने से कुछ दिनों बाद ही बीते साल दिसंबर में तैयार किया गया था। इसे अब दाखिल किया गया है। इसे हाल ही में 29 मई को बहरोर स्थित एडिश्नल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया था।
क्या है चार्जशीट में?
खबर के मुताबिक, चार्जशीट में पहलू और दो बेटों पर राजस्थान बोवाइन एनिमल एक्ट, 1995 और रूल्स 1995 की धारा 5,8 और 9 के तहत आरोप तय किए गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके बड़े बेटे इरशाद (25) का कहना है उन्होंने गोरक्षकों के हमले में अपने पिता को खो दिया है और अब उन्हीं पर गोतस्करी का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद थी कि कांग्रेस की नई सरकार आने के बाद केस को वापस ले लिया जाएगा लेकिन उन्होंने हमारे खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल कर दी।
हमने सरकार के बदलने के बाद न्याय की उम्मीद की थी लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ।" मामले में पिकअप वाहन के मालिक जगदीश प्रसाद पर भी संबंधित एक्ट की धारा छह के तहत आरोप तय किए गए हैं।
इस मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है, "मामले की जांच भाजपा के कार्यकाल में हुई है और चार्जशीट पेश की गई। अगर जांच में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी पाई जाती है को मामले की दोबारा जांच की जाएगी।"
भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
GD Ahuja: Locals caught Pehlu Khan's vehicle in which he was smuggling cows&they had only stopped them.He died in police custody;locals hadn't beaten him. Now when chargesheet has been filed against him,Congress is taking credit.But Congress then gave financial help to his family https://t.co/rWjXVEwTRC
— ANI (@ANI) June 29, 2019
स्थानीय लोगों ने पहलू खान के वाहन को पकड़ा जिसमें वह गायों की तस्करी कर रहा था और उन्होंने ही उन्हें रोका था। उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, स्थानीय लोगों ने पिटाई नहीं की थी। अब जब उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है तो कांग्रेस श्रेय ले रही है। लेकिन कांग्रेस ने तब उनके परिवार को वित्तीय मदद दी थी