{"_id":"5d4a9c288ebc3e6ce04cb24c","slug":"rajasthan-police-caught-illegal-liquor-in-bikaner-jaisalmer-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सेब की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सेब की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, छह आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2019 03:14 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 07 Aug 2019 03:14 PM IST
सार
- राजस्थान पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी
- शराब की कीमत 25 लाख
- मौके से छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक शराब से भरे ट्रक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में बीकानेर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ट्रक से अवैध शराब की 243 पेटियां और ट्रक के पीछे चल रही एक कार से अवैध शराब की 11 पेटियां बरामद कीं।
विज्ञापन
थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में सेब के नीचे शराब की पेटियां छुपाकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने नाकाबंदी की तथा शराब से भरे हुए ट्रक को जब्त किया।
विज्ञापन
अमर सिंह ने बताया कि ट्रक के पीछे एक कार भी चल रही थी उसे भी हमने रुकवाया जिसके बाद उसमें से भी पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बरामद की गई अवैध शराब की कीमत 25 लाख रूपये बताई जा रही है। ट्रक में सवार संदीप कुमार (29), राजेंद्र कुमार (29) और कार में सवार मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार जाट, अनिल कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है।