फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan police arrested two liquor smugglers in barmer

राजस्थान: बिना नंबर स्कॉर्पियो में अवैध शराब ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, 109 कार्टन जब्त

Mon, 20 Dec 2021 01:32 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अजय सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police arrested two liquor smugglers in barmer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान बाड़मेर में पुलिस ने 5-6 किलोमीटर रेतीले धोरों में पीछा कर दो शराब तस्करों को पकड़ लिया। उनके पास से बिना नम्बर के स्कॉर्पियो गाड़ी और शराब के 109 कार्टन जब्त किए हैं। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान कानोड़ की तरफ से आ रही एक बिना नंबर स्कॉर्पियो को रोकने पर उसका चालक नाकाबंदी तोड़ कर गाड़ी भगाने लगा। जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया। पीछा करने के दौरान रेतीले धोरों में स्कार्पियो फंस जाने से उसमें सवार दो व्यक्ति गाड़ी को छोड़कर भागने लगे। रेतीले धोरों में करीब 5-6 किलोमीटर पीछा कर टीम ने दोनों तस्कर हनुमान राम व श्रवण कुमार को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed