फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nasir-Junaid murder accused Monu and Gogi arrested in Dehradun

Bharatpur: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू और गोगी गिरफ्तार, देहरादून के पहाड़ों में बना रखा था ठिकाना

Fri, 14 Apr 2023 02:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Apr 2023 02:08 PM IST
सार

नासिर और जुनैद उर्फ जूना की गाड़ी में जलाकर हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस ने घटना का खुलासा किया। दोनों आरोपी मोनू उर्फ गोगी व नरेन्द्र उर्फ मोनू राणा ने देहरादून के पहाड़ों में ले रखी थी शरण।

विज्ञापन
Nasir-Junaid murder accused Monu and Gogi arrested in Dehradun
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा में गौ रक्षा दल की ओर से राजस्थान के भरतपुर के दो युवाओं नासिर और जुनैद उर्फ जूना की गाड़ी में जलाकर हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस ने वांछित आरोपी मोनू उर्फ गोगी व नरेन्द्र उर्फ मोनू राणा को पहाड़ी क्षेत्र से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर गौरव श्रीवास्तव आईपीएस व जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह आईपीएस ने बताया कि वारदात के बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए कई टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने जींद, भिवानी, करनाल व कैथल में लगातार कैंप कर आरोपियों की तलाश में जुटी रही। साइबर और तकनीकी टीम ने अपराधियों का रूट चार्ट तैयार किया गया। इसके आधार पर वारदात के समय आरोपी जिस रूट से होकर गुजरे वहां के टोल बूथ के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। उन्होंने बताया इस दौरान आरोपियों के अन्य राज्यों में छिपे होने की आशंका के चलते एक टीम मध्यप्रदेश के रीवा, सिदी जिलों में, झारखंड राज्य में संभावित ठिकानों पर बिहार राज्य के पटना सहित अन्य जिलों में भी कई संदिग्ध ठिकानों पर आरोपियों की तलाश की गई।
विज्ञापन


देहरादून के पहाड़ों से पकड़ा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंत में पुलिस की विशेष टीम को सूचना मिली कि मामले के मुख्य आरोपी गांव मटोगी थाना विकासनगर जिला देहरादून के पहाड़ों में अपने ठिकाने पर छिपे हुए हैं। साईबर तकनीकी के माध्यम से पुलिस टीम ने आरोपियों पर नजर रखी तो वहां मूवमेंट पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर वांछित आरोपी मोनू उर्फ गोगी व नरेन्द्र उर्फ मोनू राणा को पहाड़ी क्षेत्र से डिटेन कर लिया। आरोपियों को थानाधिकरी थाना गोपालगढ़ ने प्रकरण सं० 24 / 23 धारा 143,365,367,368,302, 201, 120बी भादस में गिरफ्तार किया। जिनसे गहनता से अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया था कि भरतपुर से बोलेरो गाड़ी में दोनों युवाओं का अपहरण कर आरोपी उन्हें हरियाणा ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद गाड़ी समेत जिंदा जला दिया गया। मृतक नासिर की उम्र 25 साल और जुनैद की उम्र 35 साल थी। यह दोनों भरतपुर के घाटमीका गांव के रहने वाले थे। इन्हें गौ तस्करी के आरोप में मारने की बात कही गई। 15 फरवरी की रात को यह घटना हुई थी। दोनों के शव एक जली हुई गाड़ी में हरियाणा के भिवानी के लोहारू इलाके में 16 फरवरी की सुबह मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed