{"_id":"61c18c31d5fb354e8b5bc539","slug":"rajasthan-panchayat-election-result-live-updates-four-districts-and-panchayat-samiti-results-will-come-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पंचायत चुनाव: चार जिलों व पंचायत समिति के आए परिणाम, जानें क्या रहा नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पंचायत चुनाव: चार जिलों व पंचायत समिति के आए परिणाम, जानें क्या रहा नतीजा
Tue, 21 Dec 2021 09:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:03 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा, करौली, बारां, श्रीगंगानगर जिलों के पंचायत चुनाव के आज नतीजे जारी हुए। जानिए क्या रहे नतीजे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चार जिलों में हुए पंचायत चुनाव के नतीजे मंगलवार को आए। यहां सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। शीत लहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतगणना के समय में बदलाव किया था, पहले यह मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू होनी थी। आज कोटा, करौली, बारां, श्रीगंगानगर जिलों के पंचायत चुनाव के नतीजे जारी हुए।
विज्ञापन
कोटा
जिला परिषद कोटा का नतीजा सबसे पहले जारी हुआ। यहां पर वार्ड संख्या 20 से कांग्रेस के लेखराज मीणा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को करीब 1100 मतों से हराया।
विज्ञापन
बारां की मांगरोल पंचायत समिति
कुल सीटें - 15
BJP जीती - 5
कांग्रेस जीती -6
अन्य जीते -1
बारां
बारा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 से भाजपा की सुलोचना ,वार्ड नंबर 2 से भाजपा की मंजू बाई, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस के दुष्यंत कुमार, वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के हरिओम वार्ड नंबर 5 से भाजपा के राजेंद्र कुमार वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय ममता बाई विजय घोषित। पूर्व सांसद रघुवीर सिंह कौशल का पौत्र भाजपा से विजयी। प्रखर कौशल वार्ड 7 से 621 मतों से विजयी। अंता पंचायत समिति के वार्ड 7 से थे भाजपा के उम्मीदवार। खान मंत्री प्रमोद भाया के विधानसभा क्षेत्र अंता मे कांग्रेस की हार, पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली 10 सीटें। कांग्रेस के खाते में गई 5 सीटें।
विज्ञापन
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर क्षेत्र में वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय प्रत्याक्षी विजयलक्ष्मी तिवारी 812 मतों से विजय।
पंचायत समिति के वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याक्षी नरेश नरुका 26 वोट से विजयी, कांग्रेस नेता निकिता हाड़ा को दी मात। भाजपा प्रत्याशी नरेश ने मात्र 23 वर्ष की आयु में पंचायत समिति में पहली बार मे ही मारी बाजी
कोटा जिला परिषद
4 वार्ड में भाजपा और 4 वार्ड में कांग्रेस लगभग जीत के करीब, एक कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध हो चुका घोषित। दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके कांग्रेस के निर्गुण गुड्डू लाडपुरा पंचायत समिति से 914 वोटों से जीते। वार्ड नंबर 13 लाडपुरा पंचायत समिति से जीते हैं गुड्डू। परिषद के 23 में से 13 सीटों पर बीजेपी, 10 पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय रहे। जिला परिषद में भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय। सांगोद पंचायत समिति में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, कुल 19 वार्डों में से 13 बीजेपी के और 6 वार्ड कांग्रेस के खाते में। खेराबाद पंचायत समिति में 16 सीट के आए परिणाम। 11 भाजपा,5 कांग्रेस जीती।