राजस्थान पंचायत समिति चुनाव: भाजपा ने मारी बाजी, 1833 निर्वाचन क्षेत्रों में हासिल की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने 1833 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 1713 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत मिली है। राज्य चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी दी। राजस्थान के 21 जिलों के 636 जिला परिषद सदस्यों और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कुल 12663 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4371 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
BJP wins 1,833 constituencies; Congress- 1713 in Rajasthan Panchayat Samiti and Zila Parishad elections: State Election Commission
— ANI (@ANI) December 8, 2020विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में किस पार्टी की पकड़ मजबूत है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा भाजपा पर लगातार आरोप लगाया जाता रहा है कि वह सरकार गिराने की कवायद में जुटी रहती है।