फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: pakistani prisoner lynched to death in jaipur central jail 

जयपुर जेल में पाकिस्तानी कैदी की सिर कुचलकर हत्या

Wed, 20 Feb 2019 04:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 20 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: pakistani prisoner lynched to death in jaipur central jail 

जयपुर जेल में टीवी की आवाज को कम करने को लेकर हुए विवाद के बाद चार कैदियों ने पाकिस्तानी कैदी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया और बाद में बड़े पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला। हत्या के बाद जेल में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीजीपी कपिल गर्ग ने बताया कि मामले की पुलिस जांच के साथ न्यायिक जांच भी करवाई जाएगी। आईजी जेल रूपिंदर सिंह ने बताया कि मारा गया कैदी शाकिर उल्लाह उर्फ मोहम्मद हनीफ (50) पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला था। 

विज्ञापन


बुधवार को कैदी टीवी पर कार्यक्रम देख रहे थे और इस बीच शाकिर उल्लाह ने अन्य कैदियों से टीवी की आवाज धीमी करने को कहा। विवाद झगड़े में तब्दील हो गया और चार कैदियों ने शाकिर को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बाद में पत्थर से सिर कुचल दिया। चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों के अलावा अन्य पाकिस्तानी कैदियों से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम जेल परिसर में न्यायिक निगरानी में किया जाएगा।
विज्ञापन


लश्कर के संपर्क में था शाकिर

आईजी के मुताबिक, शाकिर उल्लाह को वर्ष 2010-11 में राजस्थान एटीएस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में पंजाब से पकड़ा था। वह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के संपर्क में था। नवंबर, 2017 में एडीजे कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद शाकिर को विशेष सेल बैरक नंबर 10 में रखा गया गया था और यहां उसके अलावा पाकिस्तान के पांच और कैदी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने मांगा जवाब 

पाकिस्तान ने जयपुर जेल में पाकिस्तानी कैदी की हत्या पर चिंता जताते हुए भारत सरकार से जवाब मांगा है। पाक के विदेश विभाग का कहना है कि पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय कैदियों ने शाकिर उल्लाह की हत्या की है। विभाग ने पाक कैदी की नृशंस हत्या की निंदा करते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारतीय अधिकारियों के समक्ष मुद्दे को उठाया और तत्काल रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानियों और भारत जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed