{"_id":"647f1f392ed40e0e230d783c","slug":"rajasthan-opposition-leader-rajendra-rathore-attacked-sachin-pilot-and-cm-ashok-gehlot-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष बोले- पायलट की यात्रा सिर्फ कुर्सी का संघर्ष, पेपर लीक में हुआ काले धन का उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष बोले- पायलट की यात्रा सिर्फ कुर्सी का संघर्ष, पेपर लीक में हुआ काले धन का उपयोग
Tue, 06 Jun 2023 05:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 06 Jun 2023 05:27 PM IST
सार
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में पेपर को लीक करने वाले लोगों ने कालेधन का उपयोग किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि कांग्रेस के विधायकों के पास अकूत धन है, वह वापस करना चाहिए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ मंगलवार को भरतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट का विमान ऑटो मोड़ पर है, वह कहां लैंड होगा ये वही जानते हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट ने RPSC से यात्रा शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने पूरी गंगा मैली होने की बात कहकर पुनर्गठन की बात कही थी। बाबूलाल साल 2020 के अंदर RPSC सदस्य बने, उसके बाद जितनी भर्तियां हुईं, उन सभी भर्तियों की जांच की बात कही थी। पेपर लीक करने वाले लोगों पर कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन, अब क्या कारण है कि वे आलाकमान के पास जाकर और सत्ता की भागीदारी की बात करने लग गए। इसका मतलब साफ है कि ये जनसंघर्ष नहीं कुर्सी का संघर्ष था। यह किस्सा कुर्सी का है, जो सरकार बनने के बाद से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
पेपर लीक करने वाले लोगों ने काले धन का उपयोग किया
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में पेपर को लीक करने वाले लोगों ने कालेधन का उपयोग किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि कांग्रेस के विधायकों के पास अकूत धन है, वह वापस करना चाहिए। राजीव गांधी स्टडी सर्किल की सरपरस्ती में रीट का पेपर लीक हुआ और स्ट्रांग रूम से बाहर आकर बिकना शुरू होता है। उसे बेचने के लिए अवैध धन का उपयोग होता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और शाह के चेहरे पर लड़ते हैं चुनाव
सीएम के चेहरे को लेकर राठौड़ ने कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के चेहरे पर चुनाव लड़ते हैं। दुनिया के 73 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय व्यक्ति कोई नहीं है। कांग्रेस के पास इस तरह का कोई चेहरा नहीं है। वसुंधरा राजे हमारी नेता हैं और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह भाजपा से बिल्कुल अलग नहीं हैं।