{"_id":"3e6c2580f6c65ba6fbe07abaa285d7a9","slug":"rajasthan-one-killed-in-bee-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, 15 घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बरन जिले में एक दर्दनाक हादसे में अंतिम संस्कार में जा रही भीड़ पर मुधमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हादसे में 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा कलोनी गांव में सामने आया, जहां गांव निवासी जानकी लाल मेहता की मौत के बाद लोग उनके अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इसकी चपेट में आकर मेहता के पौत्र नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन