फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan One and a half year old innocent girl tied in a sack and thrown into a ditch

Rajasthan: डेढ़ साल की मासूम बच्ची को बोरी में बांधकर खाई में फेंका, राहगीर ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया

Tue, 27 Dec 2022 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 07:48 PM IST
सार

राजस्थान में झुझुनूं जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां डेढ़ साल की बच्ची को बोरी में बांधकर खाई में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Rajasthan One and a half year old innocent girl tied in a sack and thrown into a ditch
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झुझुनूं की उदयपुरवाटी में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डेढ़ साल की बच्ची को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर पहाड़ियों में फेंक दिया गया। रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीकर जिले के सेवली सुखपुरा के रास्ते में स्थित पहाड़ी में वन विभाग की ओर से खोदी गई एक खाई में बच्ची को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर फेंका गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे बकरी चराने वाले बुजुर्ग व्यक्ति ने लोगों को बुलाया। लोगों की सहायता से बच्ची को खाई से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची की एक आंख में भी इंफेक्शन हुआ है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, संभवत: आंख के इंफेक्शन के कारण ही बच्ची को इस तरह फेंका गया है। इसके अलावा बच्ची के कोई चोट के निशान भी नहीं है। प्राथमिक जांच के बाद बच्ची को सीकर के खंडेला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं, बच्ची के परिजन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed