फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan nihal chand bjp

निहाल चंद को हटाने की मांग तेज

Fri, 20 Jun 2014 09:14 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
rajasthan nihal chand bjp

रेप मामले में आरोपी और केंद्र सरकार में रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री निहाल चंद मेघवाल को हटाने की मांग तेज हो गई है। राजस्थान से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियां और सामाजिक कार्यकर्ता निहाल चंद के इस्तीफा की मांग पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन


साथ ही मंत्री को बर्खास्त नहीं करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साध रहे हैं। इस बीच निहाल चंद ने कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और वह निर्दोष हैं। इस कारण इस्तीफा नहीं देंगे।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के हमलों को देखते हुए इस मामले में राजस्थान सरकार और भाजपा को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा है।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

rajasthan nihal chand bjp

कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पीड़िता पर मामला वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस की महिला इकाई ने भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और निहाल चंद के इस्तीफे की मांग की।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टालरेंस की बात करते हैं, लेकिन बलात्कार के आरोपों से घिरे मंत्री को मंत्रिपरिषद में बनाए हुए हैं।

राजस्थान की सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने कहा है कि पीड़ित महिला को लगातार धमकाया जा रहा है। निहाल चंद को या तो खुद इस्तीफा दे देना चाहिए या प्रधानमंत्री को उन्हें पद छोड़ने को कहना चाहिए।

'बीजेपी का रुख नरम'

rajasthan nihal chand bjp

बीजू जनता दल के नेता जय पांड्या ने कहा कि बलात्कार का आरोप बहुत गंभीर मामला है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उनके खिलाफ मामला तेजी से चलाया जाना चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ता सुभाषिनी अली ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपराधों के बारे में तो खूब बोलती हैं लेकिन निहाल चंद के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है।

विज्ञापन

बीजेपी नेता पक्ष में

rajasthan nihal chand bjp

मेघवाल पर दुष्कर्म के आरोपों को लेकर राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में उनके खिलाफ इस्तगासा हुआ था। उसमें जांच हुई, वे निर्दोष पाए गए थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफआर लगा दी थी। कोर्ट ने भी एफआर मंजूर कर ली थी। कुछ लोग रिवीजन में चले गए। इसको राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि निहाल चंद का मामला राजस्थान में गहलोत सरकार के समय का है। उसके समय ही मामला बंद किया गया था, इसलिए कांग्रेस को इस बारे में गहलोत से ही पूछना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed