फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Under the statewide campaign against illegal mining, 24 ton illegal gravel and garnet seized

Rajasthan News: अवैध खनन के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान के तहत 24 टन अवैध बजरी समेत गारनेट जब्त, जांच जारी

Sun, 28 Jan 2024 10:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 10:31 AM IST
सार

Bhilwara: अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में करीब 24 टन अवैध बजरी समेत गारनेट पत्थर जब्त किया गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Under the statewide campaign against illegal mining, 24 ton illegal gravel and garnet seized
जब्त किए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में जारी खनिजों के अवैध खनन और निर्गमन के विरुद्ध अभियान के तहत हुई कार्रवाई में जिले में कुल 7 प्रकरण बनाकर 5 वाहन जब्त कर चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। 

विज्ञापन


खनिज अभियंता जिनेश हुमड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त जांच दल द्वारा गारनेट डीलरों के स्टॉक से संबंधित कार्रवाई में पूर्वावतों का खेड़ा, आकोला, तहसील भीलवाड़ा में स्थित गारनेट डीलरों की फैक्ट्री से लगभग 500 टन गारनेट अनअकाउंट बेलेंस पाया गया, जिसे खनिज विभाग की टीम द्वारा मौके पर जब्त कर लिया गया। जिले के अन्य गारनेट व्यवसायियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों से खनिज का अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यवसायियों में भय व्याप्त हुआ है। विभाग ने अभियान के दौरान 24 टन अवैध बजरी और पत्थरों समेत जेसीबी मशीन और पांच वाहन जब्त किए हैं। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed