फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Two accused arrested for cheating by selling fake gold in Udaipur

राजस्थान: नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 10 साल से धंधा कर रहे थे ठग

Wed, 16 Feb 2022 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Feb 2022 05:30 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में नकली बिस्किट देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दस साल से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। अब तक दोनों बिहार पश्चिम बंगला और झारखंड के कई जिलों में ठगी की वारदात कर चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan news Two accused arrested for cheating by selling fake gold in Udaipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में नकली साने के बिस्किट को असली बतार बेचने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दस साल से ठगी का धंधा कर रहे थे।  पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन


उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवल कुमार पुत्र भूषण सहाय (66 ) नवादा और अर्जुन प्रसाद पुत्र रामकिशन (73) से एक मंगलसूत्र बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बच्चों के केयर नहीं करने के कारण दोनों उदयपुर आ गए थे, और यहां ठगी की वारदात को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन


दोनों आरोपी अब तक बिहार के पटना, समस्तीपुर, मुजफ्फर नगर, पश्चिम बंगाल के आसनसोल, बड़ाकर और झारखंड के रांची में पिछले आठ-दस साल से इस तरह की कई वारदात को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने वृद्धा से ठगी के अलावा कोर्ट चौराहे के आसपास एक महिला से सोने की अंगूठी और कान के बुंदे ठगना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के अनुसार थाना सूरजपोल क्षेत्र के ठक्कर बाबा कॉलोनी निवासी लक्ष्मी बाई (55) ने पुलिस ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वह शादियों में पूड़ियां बेलने का काम करती है। सोमवार को उड़िया पोल चौराहे पर उसे दो बुजुर्ग मिले, उन्होंने सोने की बिस्किट दिखा कर उसके देने के लिए पांच हजार रुपए मांगे। पैसे नहीं होने पर उन्होंने गले में पहना सोने का मंगलसूत्र ले लिया। अगले दिन बेटे ने सोने के बिस्किट की जांच कराई तो वह नकली निकला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed