{"_id":"6a35675e043908822b0815a7","slug":"rajasthan-news-travel-made-easier-for-re-neet-candidates-as-north-western-railway-announces-7-special-trains-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: परीक्षा देने जाना होगा आसान, री-NEET के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने की 7 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: परीक्षा देने जाना होगा आसान, री-NEET के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने की 7 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
Fri, 19 Jun 2026 09:29 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:29 PM IST
सार
री-NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा 20 और 21 जून को विभिन्न रूटों पर 7 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
री नीट के लिए रेलवे ने चलाई सात स्पेशल ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने री-नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। 20 और 21 जून 2026 को 7 परीक्षा स्पेशल रेलसेवाएं चलाई जाएंगी। यह जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी। इन रेलसेवाओं से परीक्षार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पहली रेलसेवा गाड़ी संख्या 09741, रेवाड़ी-बठिंडा स्पेशल 20 जून को रेवाड़ी से रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 6:50 बजे बठिंडा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09742, बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल 21 जून को बठिंडा से शाम 7:45 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 03:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
दूसरी रेलसेवा गाड़ी संख्या 04843, बाड़मेर-भगत की कोठी स्पेशल 21 जून को बाड़मेर से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। यह सुबह 9:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04844, भगत की कोठी-बाड़मेर स्पेशल 21 जून को भगत की कोठी से शाम 7:20 बजे चलेगी और यह रात 11:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 शयनयान, 5 साधारण श्रेणी, 1 गार्ड और 1 पावरकार डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
अन्य महत्वपूर्ण रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 04841, भगत की कोठी-जयपुर एक तरफा स्पेशल 21 जून को भगत की कोठी से शाम 6:35 बजे रवाना होकर रात 12:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसमें 8 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 09643, मदार-रेवाड़ी एकतरफा स्पेशल 20 जून को मदार से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह रात 1:00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसमें 10 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 09743, रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल 21 जून को रेवाड़ी से सुबह 5 बजे रवाना होकर सुबह 9 बजे जयपुर पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ चैनल में बिक रहा था री-नीट का फर्जी प्रश्नपत्र, VPN से छिपाई पहचान; जानें
जयपुर और जोधपुर से स्पेशल ट्रेनें
गाड़ी संख्या 09744, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल 21 जून को जयपुर से शाम 7:20 बजे चलकर रात 1 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसमें भी 10 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 04845, जोधपुर-सांगानेर स्पेशल 20 जून को जोधपुर से रात 11 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8 बजे सांगानेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04846, सांगानेर-जोधपुर स्पेशल 21 जून को सांगानेर से शाम 7 बजे चलकर रात 1:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसमें 8 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे होंगे।
बीकानेर और मार्ग के ठहराव
गाड़ी संख्या 04741, बीकानेर-ढेहर का बालाजी स्पेशल 20 जून को बीकानेर से रात 8:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5:50 बजे ढेहर के बालाजी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04742, ढेहर के बालाजी-बीकानेर स्पेशल 21 जून को ढेहर के बालाजी से शाम 7 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे होंगे। यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, झुंझुनू, सीकर, रींगस और चौमू सामोद सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। इन सभी स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना है।