{"_id":"65c1e00f5e60cff66f03d1bf","slug":"rajasthan-news-the-accused-of-raping-a-minor-was-in-police-custody-trying-to-escape-from-the-bus-stand-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, बस स्टैंड से भागने की फिराक में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, बस स्टैंड से भागने की फिराक में था
Tue, 06 Feb 2024 01:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:00 PM IST
सार
Karoli: करौली सदर थाना पुलिस ने दो दिन पहले नाबालिग से कुकर्म कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो दिन पहले नाबालिग से कुकर्म कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सदर थाना अधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चेतराम मीना पुत्र हरेत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अटा बस स्टैंड पहुंचकर आरोपी को पकड़ा है, वह
विज्ञापन
बस स्टैंड से कहीं भागने की फिराक में था।
थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 3 फरवरी को दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पीड़ित का मेडिकल और बयान कलमबद्ध कराए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन