फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Teacher's dignity violated, he was misbehaving with girl student, case of bed touch registered

Rajasthan News: शिक्षक की गरिमा को किया तार-तार, छात्राओं के साथ कर रहा था गलत व्यवहार, बेड टच का मामला दर्ज

Wed, 07 Feb 2024 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 10:01 AM IST
सार

Dausa: क्लास में महिला शिक्षक द्वारा गुड और बेड टच के बारे में समझाने के दौरान छात्राओं ने स्कूल के ही एक शिक्षक द्वारा इस तरह की हरकत किए जाने की बात कही। इस पर प्रिंसिपल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिक्षक को विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Teacher's dignity violated, he was misbehaving with girl student, case of bed touch registered
महिला पुलिस थाना, दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक की गरिमा को तार-तार करने वाले इस मामले में भंडाना के सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ओमप्रकाश शर्मा को स्कूल की ही एक छात्रा ने शिकायत की थी कि शिक्षक रामकरण शर्मा स्कूल की लड़कियों के साथ गलत हरकतें करता है। शिकायत मिलने के बाद प्रिंसिपल ने तुरंत एक्शन लेते हुए शिक्षक रामकरण शर्मा पर दौसा के महिला थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिक्षक रामकरण शर्मा पिछले कई दिनों से लड़कियों के साथ बेड टच कर रहा था, जिसके चलते स्कूली छात्राएं शिक्षक से परेशान थीं। अब जब एक लड़की ने शिक्षक द्वारा किए जा रहे गलत व्यवहार की शिकायत प्रिंसिपल को दी तो उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाने में शिक्षक रामकरण शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। मामले की जांच दौसा डिप्टी एसपी कालूराम मीणा को सौंपी गई है।

विज्ञापन


आरोपी अध्यापक रामकरण शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी घनश्याम मीणा द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed