{"_id":"6210a4f155a4791c7e7ba4bb","slug":"rajasthan-news-rape-by-pretending-to-marry-a-minor-accused-father-also-committed-excesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी का वादा कर किया दुष्कर्म फिर दोस्तों से कराया, छोड़कर गया तो प्रेमी के पिता ने भी की ज्यादती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शादी का वादा कर किया दुष्कर्म फिर दोस्तों से कराया, छोड़कर गया तो प्रेमी के पिता ने भी की ज्यादती
Sat, 19 Feb 2022 01:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:36 PM IST
सार
जयपुर में शादी का वादा कर एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ कई बार दुष्कर्म किया और अपने दोस्तों से भी कराया। उसके छोड़कर जाने के बाद आरोपी का पिता पीड़िता को एक फ्लैट में ले गया और कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें...नाबलिग के साथ दरिंदगी की दर्द भरी दास्तां
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयुपर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का वादा कर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही अपने दोस्तों से दुष्कर्म कराया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी उसे छोड़कर बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद आरोपी के पिता ने भी पीड़िता को एक फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने फरार चल रहे आरोप को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
17 साल की नाबालिग ने पिछले साल 12 अगस्त को थाने में एक केस दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि वह रोनी राजोरिया पुत्र राजेश राजोरिया के साथ पानी पेच में इंदिरा कॉलोनी में रहती थी। आरोपी रोनी ने उससे शादी करने का वादा किया था। दोनों की शादी कराने के लिए उसके माता-पिता ने भी अनुमति दे दी थी। इस दौरान आरोपी रोनी ने पीड़िता के साथ कई बार संबंध बनाए। एक दिन रोनी पीड़िता को जयपुर के एक होटल में ले गया, यहां उसके दोस्तों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला कई दिन तक चलता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद रोनी अचानक उसे छोड़कर चला गया। पीड़ता ने उसे घर जाकर रोनी के माता-पिता से उसके बारे में कई बार पूछा, लेकिन उन्होंने उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके कुछ दिन बाद रोनी का पिता राजेश नाबालिग को एक फ्लैट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने दोस्तों से भी कराया। दुष्कर्म का ये सिलसिला भी कई दिन तक चलता रहा। इससे तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी राजेश, त्रिलोक चांद, अशोक कुमार और रोनी के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोनी करीब एक साल से फरार था।
विज्ञापन