फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Police raids illegal liquor stores in Dausa; Three thousand liters of wash was destroyed

Rajasthan News: दौसा में अवैध हथकड़ शराब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी; तीन हजार लीटर वॉश की नष्ट

Mon, 30 Oct 2023 01:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Oct 2023 01:22 PM IST
सार

Rajasthan News: थाना अधिकारी किताब देवी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने तीन हजार लीटर वॉश को नष्ट किया। वहीं, शराब बनाने के काम में लिए जाने वाले उपकरण और भट्टियों को भी नष्ट किया गया। मौके से पांच लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Police raids illegal liquor stores in Dausa; Three thousand liters of wash was destroyed
अवैध शराब के उपकरणों को नष्ट करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन एक्टिव मोड में रहकर काम कर रहा है। दौसा जिले के कोलवा सर्किल में पुलिस ने रेहडिया गांव में अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, कोलवा थाने की पुलिस टीम ने चांदेरा पंचायत के रेहडिया गांव में अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


थाना अधिकारी किताब देवी चौधरी ने बताया कि कोलवा थाने से 10 व्यक्तियों की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन हजार लीटर वॉश को नष्ट किया। वहीं, शराब बनाने के काम में लिए जाने वाले उपकरण और भट्टियों को भी नष्ट किया गया। मौके से पांच लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की है।
विज्ञापन


थाना अधिकारी ने बताया कि अवैध हथकड़ शराब बनाने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत एक प्रकरण भी दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान किताब देवी थाना अधिकारी मय 10 कर्मियों का जाब्ता मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed