फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: People Protest against Municipal Corporation poster written with blood

राजस्थान: नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठे लोग, खून से लिखा पोस्टर- 'हमारी मांगे पूरी करो'

Wed, 29 Dec 2021 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Dec 2021 02:54 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर हमारी मांगे पूरी न की गईं तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Rajasthan News: People Protest against Municipal Corporation poster written with blood
लोगों ने खून से लिखा पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कोटा में प्रशासन से नाराज लोग सात दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। मामला नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 17 में आने वाले गणेशपुरा का है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पट्टा जारी करने के साथ पानी की पाइप लाइन भी डाली जाए। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने खून से पोस्टर लिखकर भी विरोध जताया। इस पोस्टर में लिखा गया- हमारी मांगे पूरी करो। 
विज्ञापन


ग्राम विकास संघर्ष समिति के महावीर सुनम ने बताया कि गणेशपुरा गांव नगर निगम क्षेत्र में आता है। यहां के स्थानीय लोगों के पास 1956 पट्टे हैं। नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी स्थानीय लोगों के पट्टे नहीं बनाए जा रहे हैं। गांव में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। यहां पानी की पाइप लाइन भी नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed