फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: One dummy write exam, arrested, Alwar News

Rajasthan News: 2 परीक्षार्थियों से 50 हजार रुपये लेकर परीक्षा दे रहा था, डमी अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 04:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 08 Jun 2022 04:18 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने अलवर में दो परीक्षार्थियों से 25-25 हजार रुपये लेकर डमी के तौर पर परीक्षा दे रहे युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: One dummy write exam, arrested, Alwar News
अलवर में गिरफ्तार डमी कैंडिडेट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के अलवर में थाना सदर क्षेत्र के एमआइटीआरसी कॉलेज में आयोजित एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा में दो अन्य परीक्षार्थियों के स्थान पर डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा दे रहे एक आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और एक प्रवेश प्रमाण पत्र बरामद किया गया।
विज्ञापन


अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि झज्जर हरियाणा का मूल निवासी और इस समय उत्तम नगर थाना बिंदापुर पश्चिम नई दिल्ली में रहने वाले सुधीर बबेरवाल पुत्र प्रमोद कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुधीर एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा में मूल अभ्यर्थी लोकेश मीणा व संतोष कुमार मीणा से 25-25 हजार रुपये लेकर उनके स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


एसपी गौतम ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र स्थित एमआइटीआरसी कॉलेज में एसएससी की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा तीन पारियों में आयोजित की गई थी। गिरफ्तार सुधीर को 12:30 से 1:30 बजे आयोजित उक्त परीक्षा मे संतोष कुमार मीणा के स्थान पर पेपर देते हुए पकड़ा गया। उसने पूछताछ में पहली पारी में लोकेश मीणा के स्थान पर भी पेपर देना बताया। थाना अधिकारी सदर राजेश शर्मा द्वारा आरोपी सुधीर बबेरवाल को राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम एवं आईपीसी की धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। उससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed