फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: One day visit of COM of North Western Railway, reached Abu Road and met the officials

Rajasthan News: उत्तर पश्चिम रेलवे के सीओएम का एक दिवसीय दौरा, आबूरोड पहुंचकर अधिकारियों से की मुलाकात

Sun, 28 Jan 2024 05:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

Abu Road: उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीओएम विवेक रावत ने एक दिवसीय दौरे पर आबूरोड पहुंचकर आबूरोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Rajasthan News: One day visit of COM of North Western Railway, reached Abu Road and met the officials
आबूरोड रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीओएम विवेक रावत के आबूरोड दौरे के दौरान जेडआरयूसीसी मेंबर सागरमल अग्रवाल एवं रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत कुमार प्रजापत ने उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के सीओएम से मुलाकात कर आबूरोड, सरूपगंज एवं पिंडवाड़ा स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। 

विज्ञापन


उन्होंने सीओएम को दिए अपने ज्ञापन में पुराना गांधीनगर रेलवे फाटक के पास आरयूबी बनवाने, फालना रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर स्वीकृति की उच्च स्तरीय जांच करवाने, कोरोना काल के बाद बंद की गई रेल सेवाओं का पुनः संचालन करवाने, जयपुर मारवाड़ जंक्शन रेलसेवा को साबरमती तक करवाने तथा नई मेमो रेलसेवा का संचालन करवाने की मांग की। 
विज्ञापन


साथ ही पिंड़वाडा स्टेशन यार्ड लेवल क्रॉसिंग पर स्वीकृत निर्माण कार्य की जानकारी दिलवाने और सफाई व्यवस्था के समुचित प्रबंध करवाने के साथ पूना- भगत की कोठी एवं पूना- बीकानेर साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में सरूपगंज रेलवे स्टेशन पर निर्मित आरयूबी में बारिश के दौरान पानी भराव की समस्या की जानकारी देते हुए आरओबी बनवाने,  रणकपुर एक्सप्रेस नियमित किए जाने एवं साप्ताहिक दो जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed