{"_id":"632c60d5b9069353360a5fc3","slug":"rajasthan-news-man-commits-suicide-by-killing-two-son-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दो बेटों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी, पत्नी से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दो बेटों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी, पत्नी से चल रहा था विवाद
Thu, 22 Sep 2022 06:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 22 Sep 2022 06:49 PM IST
सार
Rajasthan News: बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी के चलते महिला के पति ने यह कदम उठाया है। बुधवार को पत्नी के घर पर नहीं होने पर उसने पहले अपने बेटों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दो बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी लगी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना जोधपुर के परिहारो की ढाणी की है। यहां रहने वाले रूपाराम की पत्नी बुधवार शाम को खेत पर कई गई थी। कुछ देर बाद वापस लौटी को घर का नजारा देखकर हैरान रह गई। उसके दस साल से कम उम्र के बेटों रामाराम और कृष्णा की लाश घर के आंगन में पलंग पर पड़ी थी। उनके गले पर लाल निशान था और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पति रुपाराम के कमरे में गई तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह सब देखते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घर में पति-पत्नी और उनके दो बेटे ही रहते थे। मृतक रुपाराम खेती करता था, जिसमें उसकी पत्नी भी साथ देती थी। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी के चलते रुपाराम ने यह कदम उठाया है। बुधवार को पत्नी के घर पर नहीं होने पर उसने पहले अपने बेटों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दो बेटों और पति की मौत के बाद महिला का बुरा हाल है। एक साथ गांव में तीन लोगों की मौत के कारण मातम पसरा हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन