फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News lover killed live-in partner in churu

Rajasthan News: प्रेमी ने लिव इन पार्टनर का गला रेता, पत्नी से तलाक के बाद सात महीने से रह रहे थे साथ

Thu, 22 Sep 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 08:08 PM IST
सार

Rajasthan News: अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। एक साल पहले उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। करीब सात महीने से वह युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Rajasthan News lover killed live-in partner in churu
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ में लिव इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। पीड़िता ने की मां ने सांडवा थाना में बेटी के लिव इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


सांडवा थाने के अधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि मृतका नंदिनी की मां बेबी कंवर ने एक केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 18 साल की बेटी नंदनी राजेश स्वामी पुत्र जेठदास स्वामी (30) के साथ बीते सात महीने से लिव इन में रह रही थी। बीते बुधवार को आरोपी राजेश नंदनी को सुजानगढ़ लेकर आया था। जहां बीयर की फोड़कर कांच टुकड़े से गला काटकर उसने नंदनी की हत्या कर दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव का पीएम कराकर परिजनों का सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने हत्या के आरोपी और मृतका के लिव इन पार्टनर राजेश को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजेश स्वामी पहले से शादीशुदा है। एक साल पहले उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। करीब सात महीने से वह नंदनी के साथ लिव इन में रह रहा था। उसने नंदनी की हत्या क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। आरोपी राजेश से पूछताछ की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed