{"_id":"65af9c4b24e62b79d5053bb5","slug":"rajasthan-news-jugaad-carrying-school-children-overturns-a-dozen-school-children-injured-one-dead-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: स्कूली बच्चों को ले जा रहा जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलटा, एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: स्कूली बच्चों को ले जा रहा जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलटा, एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल, एक की मौत
Tue, 23 Jan 2024 04:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:30 PM IST
सार
Sawai Madhopur: जिले के भगवतगढ़ कस्बे के करीब एक जुगाड़ पलटने से उसमें सवार करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए और एक 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज सवेरे भगवतगढ़ कस्बे के समीप स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक जुगाड़ पलट जाने से उसमें सवार एक स्कूली छात्र की मौत हो गई और करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मानपुर की ढाणी गांव से एक जुगाड़ में सवार होकर करीब दो दर्जन से भी अधिक स्कूली बच्चे भगवतगढ़ स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान भगवतगढ़ के समीप जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे जुगाड़ में सवार एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल अस्पताल में बच्चों का उपचार जारी है।
विज्ञापन