फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Husband Beat Up Wife And Her Lover In Udaipur

Rajasthan: पत्नी और एक युवक को बांधकर पीटा, कपड़े फाड़े और फिर बाल भी काटे, आरोपी पति गिरफ्तार 

Thu, 03 Mar 2022 01:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Mar 2022 01:41 PM IST
सार

उदयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में उसके गांव के कुछ युवकों ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News Husband Beat Up Wife And Her Lover In Udaipur
लाठी से पीटा और बाल भी काटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना इलाके में एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर में बांधकर जमकर पीटा। पति ने लात, घूंसों और लाठी से अधमरा होने तक मारा। आरोपी पति ने युवक के कपड़े फाड़े और बाल भी काट दिए। इस पूरे मामले का वहां खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहाड़ा निवासी मणिलाल उखेड़ी के सरपंच का ट्रैक्टर चलाता है। रोज की तरह वह ट्रैक्टर लेकर माली फलां गांव में रेत भरने के लिए गया था। इस दौरान वह गांव के संजय डामोर के घर पानी पीने गया। यहां दो महिलाएं खड़ी थी, एक मणिलाल के पास खड़ी थी और दूसरी पानी लेने के लिए चली गई। इसी दौरान पड़ोसी आकाश डामोर और धूलचंद घर के बाहर आए और युवक को धक्का देकर महिला के साथ घर में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


दोनों युवकों ने महिला के पति कन्हैयालाल को मौके पर बुलाया। उसके आने के बाद संजय डामोर, आकाश और धूलसिंह ने मणिलाल और कन्हैयालाल की पत्नी को पकड़कर घर के आंगन में लकड़ी के पिलर से बांधा और अधमरा होने तक पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला के पति कन्हैयालाल सहित सभी आरोपियों ने मणिलाल के कपड़े फाड़ दिए और उसे नंगा कर दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed