{"_id":"65cb4c69c65fa2529d085634","slug":"rajasthan-news-gang-of-vicious-children-steals-40-tola-gold-jewellery-police-is-searching-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: चोरी करने वाले शातिर बच्चों ने 40 तोला सोने के गहनों पर हाथ साफ किया, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: चोरी करने वाले शातिर बच्चों ने 40 तोला सोने के गहनों पर हाथ साफ किया, पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 13 Feb 2024 04:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:33 PM IST
सार
Bundi: जिले में एक बार फिर शादी समारोह में चोरी करने वाली शातिर बच्चों की गैंग सक्रिय हो गई है। जिले के दो थाना क्षेत्रों में स्थित रिसोर्ट में इस गैंग के बच्चों ने लगभग 40 तोले सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
हिंडोली पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी समारोहों में घुसकर चोरी करने वाली बच्चों की गैंग ने सोमवार को जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के धनवा रिसोर्ट और हिंडोली थाना क्षेत्र के बंधन रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गैंग के बच्चों ने एक जगह से 40 तोले सोने के आभूषण, 50 हजार नकद, एक आईफोन सहित अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना में खुजली वाले स्प्रे का इस्तेमाल कर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। पीड़ितों की रिपोर्ट पर दोनों थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
तालेड़ा थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा आरके पुरम निवासी अंजू शर्मा की लड़की की शादी का कार्यक्रम तालेड़ा थाना क्षेत्र के धनवा रिसोर्ट में चल रहा था। इस दौरान एक शातिर लड़के ने दुल्हन की मां अंजू शर्मा के पास रखा बैग पार कर लिया। इसमें 40 तोला सोने के आभूषण, एक आईफोन, एक अन्य फोन तथा 50 हजार रुपये नकद थे।
विज्ञापन
अपने स्तर पर बैग की तलाश करने के बाद लोगों ने तालेड़ा थाना पुलिस में शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दुल्हन की मां के पास बैठा एक बच्चा बैग को ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी घटना हिंडोली के बड़ानया गांव के बंधन होटल में हुई। यहां शादी के कार्यक्रम में चोर कमरे से करीब 3 लाख रुपए से भरा बैग चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित बूंदी निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था और रुपए का बैग कमरे में रखा हुआ था। चोरों ने घटना को अंजाम देते समय खुजली वाले स्प्रे का इस्तेमाल किया और चालाकी से बैग को लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर हिंडोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी एकत्र की। थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार शादी समारोह और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की वारदात करने वाली गैंग में शामिल ये बच्चे काफी शातिर और चालाक होते हैं। इन्हें इस कार्य के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है। घटना को अंजाम देकर ये बच्चे बाहर इनका इंतजार कर रहे अन्य साथियों को सामान देकर तुरंत वहां से दूर निकल जाते हैं।