{"_id":"6593c5308d28aa20a20f8738","slug":"rajasthan-news-fire-broke-out-in-a-moving-trailer-filled-with-cement-fire-brigade-personnel-controlled-the-f-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सीमेंट से भरे चलते ट्रेलर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग को किया काबू, चालक को सुरक्षित निकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सीमेंट से भरे चलते ट्रेलर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग को किया काबू, चालक को सुरक्षित निकाल
Tue, 02 Jan 2024 01:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:41 PM IST
सार
Jaisalmer News: रामदेवरा के पास से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक चलते ट्रेलर में आग लग गई। पास ही मौजूद पुलिसकर्मियों और बीएसएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल कर्मियों की सहायता से आग को बुझाया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पोकरण की तरफ से होते हुए नाचना जा रहे सीमेंट से भरे एक ट्रेलर में रामदेवरा के पास चलते-चलते ही आग लग गई। रामदेवरा पुलिस थाना और सीमा सुरक्षा बल का एरिया पास होने के कारण तुरंत पुलिस और बीएसएफ टीम मौके पर पहुंची और दमकल की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी श्रीराम बिश्नोई ने बताया कि आज सुबह ट्रेलर में आग लगने की सूचना पर रामदेवरा थानाधिकारी खम्माराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड और बीएसएफ में अधिकारियों को सूचना दी और दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। ट्रेलर का ड्राइवर ओमप्रकाश सुरक्षित है।
विज्ञापन
थानाधिकारी खम्माराम बिश्नोई ने बताया कि ट्रेलर बागड़ सीमेंट कंपनी की सीमेंट लेकर जोधपुर से नाचना कस्बे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रामदेवरा के पास स्थित बीएसएफ रेंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसमें आग लग गई। ट्रेलर में ड्राइवर ही मौजूद था जिसे सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन