फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Fake milk factory busted in Hanumangarh, three liters of liquor also recovered

Rajasthan News: हनुमानगढ़ में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लीटर शराब भी बरामद

Sun, 23 Apr 2023 11:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 23 Apr 2023 11:12 PM IST
सार

राजस्थान के हनुमानगढ़ में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। नोहर में डीएसटी टीम ने यह कार्रवाई की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन लीटर शराब भी बरामद हुई है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Fake milk factory busted in Hanumangarh, three liters of liquor also recovered
हनुमानगढ़ पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के नोहर क्षेत्र के जसाना गांव में बड़ी मात्रा में नकली दूध बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। मौके से हथकड़ शराब भी बरामद की है। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा छह कैन नकली दूध के और करीब 250 लीटर से अधिक नकली दूध बनाने का केमिकल जब्त किया है। तीन लीटर हथकड शराब भी बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से राजकुमार पुत्र हनुमान प्रसाद सहारण निवासी जसाना को गिरफ्तार किया है। फेफाना पुलिस थाना में राजकुमार के खिलाफ अवैध शराब और नकली दूध बनाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपित पिछले पांच-छह महीने से नकली दूध बनाने का काम कर रहा था। राजकुमार गांव में डेयरी चलाता है। डेयरी के आड़ में केमिकल से नकली दूध बनाने का काम करता था। पूछताछ में पता चला कि कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में उसने यह धंधा शुरू किया था। मौके से जब्त की गई हथकड शराब भी राजकुमार ने ही पिछले दिनों बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed