{"_id":"621e32955a5b7b1c6d3e33ee","slug":"rajasthan-news-dead-body-of-youth-found-on-railway-track-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान में लगे दो दिन, साथी पर हमला कर हुआ था फरार, परिजन बोले- हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान में लगे दो दिन, साथी पर हमला कर हुआ था फरार, परिजन बोले- हत्या की गई
Tue, 01 Mar 2022 08:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Mar 2022 08:19 PM IST
सार
बाड़मेर के बालोतरा में काम करने वाला युवक 24 फरवरी को अपने साथी पर हमला कर फरार हो गया था। दो दिन बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पहचान के बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप केपटाउन रिसोर्ट के संचालक और स्टाफ पर लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बालोतरा के केपटाउन रिसोर्ट में 24 फरवरी को स्टाफ पर हमला करने वाले युवक का शव दो दिन बाद रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में शव मिला। मृतक के परिजनों ने सोमवार देर शाम नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में हंगामा कर दिया। उन्होंने रिसोर्ट संचालक और स्टाफ पर युवक नरेश की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मोर्चरी पहुंचे मृतक के परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नाकोड़ा रोड पर संचालित केपटाउन रिसोर्ट में 24 फरवरी की शाम करीब 6:00 बजे उड़ीसा निवासी कुक अक्षय कुमार और हेल्पर नरेश पुत्र किस्तुरा राम निवासी जालौर में विवाद हो गया। नरेश ने अक्षय पर चाकू से हमला कर दिया, इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल अक्षय को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
28 फरवरी सोमवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बीच घटना के बाद फरार युवक नरेश कुमार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने केपटाउन रिसोर्ट पहुंचकर संचालक पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराकर वापस भेजा।
विज्ञापन
26 फरवरी की शाम को खेड गांव में रेलवे ट्रैक पर नरेश का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का चहेरा बुरी तरह बिगड़ गया था, इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। सोमवार को पहचान होने के बाद मृतक के परिजन और रिश्तेदार बालोतरा पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।