फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Daughter Dies After Slapping Father In Udaipur

Rajasthan: नकल की आशंका पर पिता ने बेटी को मारा थप्पड़, कुछ देर बार अस्पताल में हो गई मौत 

Thu, 24 Feb 2022 06:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 24 Feb 2022 06:09 PM IST
सार

उदयपुर के बिछीवाड़ा गांव में परीक्षा दे रही छात्रा को पिता ने नकल करने की आशंका के चलते सभी के सामने थप्पड़ मार दिया। इससे वह सदमें में आ गई, घर पहुंचने के कुछ देर बात उसकी तबीयत खराब हुई और फिर अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan News Daughter Dies After Slapping Father In Udaipur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में पिता के थप्पड़ मारने के बाद बेटी की मौत हो गई। पिता ने बेटी को नकल करने की आशंका के चलते थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ से सदमे में आई छात्रा की कुछ देर बात तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्रा अंजली पटेल फलासिया थाना के बिछीवाड़ा गांव में रहती थी। गुरुवार को वह माध्यमिक स्कूल में आठवीं प्री बोर्ड की परीक्षा दे रही थी। इस दौरान शिक्षक को शक हुआ कि वह नकल कर रही है। शिक्षक ने स्कूल में ही लाइब्रेरियन पद पर कार्यरत अंजली के पिता हेमराज पटेल को बुलाया और उसके नकल करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए पिता ने सभी बच्चों के सामने अंजली को थप्पड़ मार दिया। सभी के सामने पिटाई होने से अंजली तनाव में आई और रोते हुए परीक्षा देने लगी। घर जाने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो हुई तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed