फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Coronavirus Update Covid19 Positive cases and death toll Continue rises

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में संक्रमण से दो की मौत, 91 नए मामले सामने आए

Fri, 29 May 2020 02:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 May 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan News Coronavirus Update Covid19 Positive cases and death toll Continue rises
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्यों में से एक राजस्थान में कोरोना वायरस से शुक्रवार को दो और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 182 हो गई है। वहीं 91 नए मामले सामने आने के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की अब तक की कुल संख्या 8,158 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से जयपुर और झुंझुनू में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 182 हो गई है। केवल जयपुर में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 86 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्य में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए। इनमें झालावाड़ में 42, नागौर तथा जयपुर में 12-12, चूरू में छह और उदयपुर तथा धौलपुर में पांच-पांच नए मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 8,158 हो चुकी है।


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed