फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Bolero crushed six walking on the roadside in Barmer, three killed

Rajasthan News: बाड़मेर में बोलेरो ने सड़क किनारे चल रहे छह को कुचला, तीन की मौत, अनाथ हो गया चार साल का मासूम

Mon, 14 Nov 2022 11:42 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 14 Nov 2022 11:42 AM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर में बोलेरो ने सड़क किनारे चल रहे छह लोगों को कुचल दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायल हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Bolero crushed six walking on the roadside in Barmer, three killed
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चार साल के बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा, बाड़मेर के सिणधरी कस्बे में रविवार रात हुआ। दरअसल, सड़क किनारे चल रहे छह लोगों को एक बोलेरो ने कुचल दिया। दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस के अनुसार बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई थी। बछड़े को टक्कर मारती हुई गाड़ी बेकाबू हो गई और उसने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों में से दो लोगों के पैर कट चुके हैं। बेकाबू हो गई बोलेरो आगे खड़े एक वाहन से टकराकर थम गई, वरना और भी जानें जा सकती थी। 
विज्ञापन


सिणधरी पुलिस के मुताबिक बोलेरो बाड़मेर-जालोर राजमार्ग की तरफ जा रही थी। तभी वह बेकाबू हो गई और उसने छह लोगों को कुचल दिया। शवों को अस्पताल में रखवाया है। बोलेरो को जब्ल कर लिया है। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल का बच्चा अनाथ हो गया 
हादसे में अणसीदेवी (45 वर्ष) और कोकू देवी (43 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जसराज (4 वर्ष) और उसके पिता खेताराम (50 वर्ष) के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। खेताराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे ने जसराज के माता-पिता की मौत हो गई और वह अनाथ होकर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। उदयपुर के यशवंत कुमार (उम्र 25 वर्ष) की हाल ही में सिणधरी पंचायत समिति की डंडाली ग्राम पंचायत में एलडीसी के पद पर नियुक्ति हुई थी। सिणधरी कस्बे जा रहे थे, तब बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। उनके पैर कट गए। यशवंत के साथ-साथ बादराराम (50 वर्ष) के पैर कट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed