फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: BJP Wins 26 of 28 Seats in North Bengal Assembly Polls; Shekhawat’s Strategy Seen as Key

Rajasthan News: उत्तर बंगाल की जीत में शेखावत की रणनीति का असर, 28 में से 26 सीटों पर भाजपा का कब्जा

Tue, 05 May 2026 03:47 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 03:47 PM IST
सार

बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन और उत्तर बंगाल में मिली बढ़त चर्चा में है। इन सीटों की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की रणनीति और सक्रियता को इस सफलता का अहम कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan News: BJP Wins 26 of 28 Seats in North Bengal Assembly Polls; Shekhawat’s Strategy Seen as Key
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उल्लेखनीय सफलता के पीछे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। उन्हें उत्तर बंगाल के 28 विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व सौंपा गया था, जहां उन्होंने लगभग दो महीने तक सक्रिय रहकर संगठन, रणनीति और चुनाव प्रचार को मजबूती दी।

विज्ञापन


इन 28 सीटों में कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल थे। प्रथम चरण में हुए मतदान में भाजपा ने इन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 सीटों पर जीत हासिल की। केवल सीताई और चोपड़ा सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने इसे पूरे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जनता विकास, सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी तुलना कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने जैसी बड़ी घटना से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: विभिन्न राज्यों से आए विधानसभा अध्यक्षों की बैठक आज, समितियों को सशक्त बनाने पर होगा मंथन

शेखावत ने राज्य की भौगोलिक स्थिति को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल एक ओर बंगाल की खाड़ी से जुड़ा है, वहीं दूसरी ओर नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं साझा करता है। ऐसे में यहां की स्थिरता और सुरक्षा पूरे देश के लिए अहम है।


उन्होंने आगे कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत प्रशासन, सतर्कता और प्रभावी नीतियों की आवश्यकता है, जिसे जनता ने अपने वोट के माध्यम से समर्थन दिया है। यह जनादेश केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि राज्य को नई दिशा देने का संकेत है।

शेखावत ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को इस जीत का श्रेय देते हुए उनके योगदान को अहम बताया। साथ ही उन्होंने इस जीत में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों के साकार होने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed