फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news BJP MP Kirodi Lal Meena says I am not a terrorist  

Rajasthan: भाजपा सांसद को पुलिस ने सिविल लाइंस में घुसने से रोका, किरोड़ी लाल बोले- मैं क्या आतंकी हूं, जो ये हो रहा  

Fri, 11 Mar 2022 04:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Mar 2022 04:46 PM IST
सार

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा खेल मंत्री अशोक चांदना और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मिलने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज सांसद ने पुलिस कमिश्नर को फोन कर कहा कि मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, जो इस तरह आने-जाने से रोका जा रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan news BJP MP Kirodi Lal Meena says I am not a terrorist  
मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठे भाजपा सांसद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सियासी विवाद धमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में आए दिन इस सियासी टकराव देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री निवास के बाहर ऐसा ही एक सियासी विवाद देखने को मिला। दरअसल,  शुक्रवार को सिविल लाइन में जा रहे भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस अधिकारियों ने गेट पर रोक दिया। इससे वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मैं कोई आतंकवादी नहीं जो मुझे इस तरह रोका जा रहा है। मैं तो मंत्री अशोक चांदना से मिलने जा रहा था। इसके बाद वे मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सांसद किरोड़ी लाल मीणा खेल मंत्री अशोक चांदना और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मिलने सिविल लाइंस पहुंचे थे। सिविल लाइंस फाटक पर पुलिस ने उनकी गाड़ी के आगे बैरिकेड लगा दिए और आगे जाने से रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में किरोड़ी मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को फोन कर कहा कि मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, जो इस तरह आने-जाने से रोका जा रहा है। मैं तो सिर्फ मंत्री से मिलने जा रहा था।  
विज्ञापन


चुनाव नतीजों से बौखला गई है कांग्रेस
भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि बीते दिन पांच राज्यों में आए चुनाव परिणामों से कांग्रेस बौखला गई है। इस कारण इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार एक सांसद ऐसा है तो आम जनता के साथ साथ क्या होता होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रीट मामले में भी किया था प्रदर्शन
बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा रीट केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग लगातार कर रहे हैं। इसकी मांग को लेकर उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं के साथ जयपुर में धरना-प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने मंत्री सुभाष गर्ग पर रीट पेपर लीक मामले में गंभीर आरोप लगाए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed