{"_id":"6209f83003eeb532117287cd","slug":"rajasthan-news-9-trains-canceled-and-19-trains-will-be-run-on-changed-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मेड़ता से खारिया खंगार स्टेशन के बीच बिछ रही रेल लाइन, आठ ट्रेनें रद्द और 19 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मेड़ता से खारिया खंगार स्टेशन के बीच बिछ रही रेल लाइन, आठ ट्रेनें रद्द और 19 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
Mon, 14 Feb 2022 12:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:05 PM IST
सार
मेड़ता रोड जंक्शन से खारिया खंगार स्टेशन के बीच दूसरी लाइन बिछाने का काम सोमवार से शुरू हो गया है। इससे 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बाड़मेर हरिद्वार और ऋषिकेश बाड़मेर सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेड़ता रोड जंक्शन से खारिया खंगार रेलवे स्टेशन के बीच डबल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसका असर जोधपुर रेल मंडल से चलने वाले 27 ट्रेनों पर पड़ा है। आठ जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गईं हैं, इसमें बाड़मेर हरिद्वार और ऋषिकेश बाड़मेर सहित अन्य ट्रेन शामिल हैं। वहीं 19 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
27 फरवरी तक जारी रहेगा काम
फुलेरा से राईकाबाग जंक्शन और डेगाना मेड़ता रोड जंक्शन तक रेल दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। अब मेड़ता रोड जंक्शन से खारिया खंगार स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण कार्य शुरू किया गया है। यह काम 14 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
यह ट्रेनें की गईं हैं रद्द
- 14813 जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस 25 फरवरी तक
- 14814 भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक
- 14888 बाड़मेर ऋषिकेश 25 फरवरी तक
- 14887 ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस 25 फरवरी तक
- 14 823 जोधपुर रेवाड़ी एक्सप्रेस 26 फरवरी तक
- 22737 सिकंदराबाद हिसार सुपरफास्ट 22 फरवरी तक
- 22738 हिसार सिकंदराबाद सुपरफास्ट 25 फरवरी तक