{"_id":"6845c15b076a9b7cf8040598","slug":"rajasthan-news-52-year-old-corona-infected-patient-dies-in-pali-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कोरोना से प्रदेश में दूसरी मौत, पाली में चल रहा था इलाज, नर्सिंगकर्मी भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कोरोना से प्रदेश में दूसरी मौत, पाली में चल रहा था इलाज, नर्सिंगकर्मी भी पॉजिटिव
Sun, 08 Jun 2025 10:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:31 PM IST
सार
सैंपल देने के बाद मरीज की मृत्यु हो गई और रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच की गई, जिसमें एक नर्सिंगकर्मी भी पॉजिटिव मिला है। घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
पाली में गंभीर हालत में भर्ती एक 52 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। बताया गया कि कोरोना जांच के लिए मरीज के सैंपल लिए गए थे। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि मरीज कोरोना संक्रमित था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पाली के बांगड़ अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचएम चौधरी के अनुसार 19 मई को 52 साल के एक व्यक्ति को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यक्ति का एक सप्ताह तक उपचार चला। इसके बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कैफे लेजाकर दुष्कर्म कर खींचे नाबालिग के फोटो, बार-बार की हैवानियत, फिर दोस्त को सौंपा
विज्ञापन
पाली और जोधपुर में चला इलाज
जोधपुर में उपचार के बाद परिजन फिर से उसे पाली के बांगड़ अस्पताल ले आए थे। यहां उसका उपचार जारी था। उपचार के दौरान मरीज की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संपर्क आए अन्य लोगों की जांच की गई, जिसमें एक नर्सिंगकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस जानकारी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन