फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news 50 year old man was raping a six year old girl captured by CCTV cameras

Rajasthan: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था 50 साल का आरोपी, सीसीटीवी कैमरों के जरिए पकड़ा गया

Mon, 14 Feb 2022 05:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Feb 2022 05:54 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में सीसीटीवी कैमरों और पुलिस कॉन्स्टेबल की सतर्कता से 50 साल के आरोपी को छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan news 50 year old man was raping a six year old girl captured by CCTV cameras
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी अभय कमांड सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पकड़ा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिरोही के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल लाभराम बीते दिनों सिरोही के अभय कमांड सेंटर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बच्ची को घुमाते हुए देखा। संदिग्ध नजर आने पर कॉन्स्टेबल ने अन्य कैमरों से मोटरसाइकिल के लाइव फुटेज देखे। इस दौरान आरोपी पीड़िता से छेड़छाड़ कर रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि कॉन्स्टेबल लाभराम ने इसकी सूचना कोतवाली थाने के अधिकारियों को दी। सूचना पर चार मिनट में पहुंची पुलिस ने आरोपी को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ लिया। दोनों को थाने लाकर बच्ची के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed