फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News 14 year boy ran away from home in Jaipur

Rajasthan News: 'छह साल बाद वापस लौटकर आऊंगा', यह लिख घर से भागा बच्चा, जानें क्यों उठाया खतरनाक कदम?

Thu, 22 Sep 2022 06:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

Rajasthan News: छोटे भाई ने बताया कि भइया टाटा बोलकर गया है। कह रहा था, मैं चार-छह साल बाद लौटकर आऊंगा, मम्मी-पापा से टाटा बोलना और कहना कि वह खुश रहें, मेरी चिंता ना करें। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि घर की अलमारी में रखे छह हजार रुपये और बच्चे के कपड़े भी गायब थे।

विज्ञापन
Rajasthan News 14 year boy ran away from home in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक 14 साल का बच्चा घर छोड़कर भाग गया। परिवार के लिए छोड़े अपने पत्र में उसने बाय मम्मी-पापा, आप खुश रहना, मैं चार-छह साल बाद लौटकर आऊंगा। इधर, बच्चे के घर छोड़ने की जानकारी लगी तो परिजन हैरान रह गए। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस में केस दर्ज कराया। हालांकि, बच्चे के सीकर में मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वापस लौटे बच्चे ने जो कहा, वह सभी माता-पिता को सुनना चाहिए।     
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हैरान करने वाली घटना बुधवार को जयपुर से सामने आई। नीमका थाना इलाके में सीकर के रहने वाले कृष्णा (34) पत्नी हरदेव कुमार ने एक केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि विद्याधर नगर में पति और दो बेटों के साथ रहती है। उसका 14 साल का बेटा हर्षित घर छोड़कर चला गया है। वह 9वीं कक्षा में पढ़ता है। रोज सुबह पांच बजे उठकर वह आर्मी एरिया में वॉक पर जाता है। 
विज्ञापन


वापस आने के बाद स्कूल चला जाता था। रुटीन की तरह वह बुधवार को वॉक पर नहीं गया। वह भी सुबह अपने पति के साथ वॉक पर चली गई, एक घंटे बाद वापस लौटने पर हर्षित घर पर नहीं मिला। उसके छोटे भाई से पूछा तो उसने बताया कि भइया टाटा बोलकर गया है। कह रहा था, मैं चार-छह साल बाद लौटकर आऊंगा, मम्मी-पापा से टाटा बोलना और कहना कि वह खुश रहें, मेरी चिंता ना करें। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने अलमारी देखी तो उसमें रखे छह हजार रुपये और हर्षित के कपड़े नहीं थे। एक टेबल पर उन्हें एक लेटर भी मिला, जिसमें वही बातें लिखीं हैं जो उसने अपने भाई से कहीं थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो कई जानकारियां सामने आईं। पता चला कि आर्मी कैंट एरिया के सप्त शक्ति गेट ड्यूटी पर तैनात जवानों ने सुबह करीब 5:30 बजे हर्षित को देखा था। वह बनीपार्क की ओर जा रहा था। स्कूल बस के चालक ने बताया कि पानीपेच में सादा कपड़ों में हर्षित मिला था। इसके बाद वह बस में बैठ गया, लेकिन सेक्टर-3 विद्याधर नगर में बस के रुकते ही भाग गया। 

इसके बाद परिजनों ने विद्याधर नगर थाने केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल बच्चे की तलाश के लिए टीमें रवाना कीं, लेकिन रात तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच हर्षित के पिता के पास उनके रिश्तेदार का कॉल आया और उन्होंने बताया कि हर्षित सीकर आया है। सूचना पर परिजन सीकर पहुंचे और उसे देखने के बाद राहत की सांस ली।  


हर्षित ने कही यह बात 
घर से भागने को लेकर पूछताछ करन पर हर्षित ने कहा कि, पढ़ाई के कारण वह परेशान है। लंबी पढ़ाई की वजह से उसे खेलने का समय नहीं मिल पाता है।  वह घर से खेलने के लिए अकादमी जाने को निकल गया। इसके बादा जयपुर से सीकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed