फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News 12-yr-old girl raped by two minor boys delivers baby

राजस्थान: 12 साल की बलात्कार पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, जोधपुर का मामला

Mon, 23 Aug 2021 05:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Aug 2021 05:33 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि लड़की कक्षा नौ में पढ़ती है और उसके साथ दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया था। नौ महीने पहले जब लड़की स्कूल से अपना होमवर्क चेक करा वापस लौट रही थी तब इन लड़कों ने लड़की के साथ बलात्कार किया था।

विज्ञापन
Rajasthan News 12-yr-old girl raped by two minor boys delivers baby
rape case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में 12 साल की दुष्कर्म पीड़ता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात जोधपुर के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद लड़की को नजदीकी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्थान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनपत गुर्जर ने बताया कि मां और बच्चे दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता अपनी बेटी के पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद पहले उसे बालेसर में अपने गांव के पास एक अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की के माता-पिता चाहते थे कि डॉक्टर उसका बच्चा गिरा दें। हालांकि, स्थानीय अस्पताल ने मामले को जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस को भी सूचना देदी। 
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी प्रमुख ने कहा, 'जोधपुर अस्पताल में लड़की ने पुलिस और डॉक्टरों को बताया कि उसके स्कूल में दो लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि, पुलिस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि लड़की के नाम वाले दो लड़कों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने के बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने सोमवार को बच्ची और उसके माता-पिता से मुलाकात की और मामले में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और इसकी अध्यक्ष संगीता बेनीवाल भी अस्पताल में बच्ची और उसके माता-पिता से मिलने जाएंगी।


क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि लड़की कक्षा नौ में पढ़ती है और उसके साथ दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया था। आरोपी छात्र 10वीं क्लास में पढ़ते थे। नौ महीने पहले जब लड़की स्कूल से अपना होमवर्क चेक करा वापस लौट रही थी तब इन लड़कों ने लड़की के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed