फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan minister Pratap Singh Khachariawas show of strength on his birthday Sachin pilot

Rajasthan: जन्मदिन पर गहलोत-पायलट विवाद पर बोले मंत्री खाचरियावास- एक के पास सब कुछ है, दूसरे के पास कुछ नहीं

Tue, 16 May 2023 01:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 01:23 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने जन्मदिन पर सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले पर शक्ति प्रदर्शन किया। खाचरियावास ने गहलोत-पायलट विवाद के मुद्दे पर कहा मैं आलाकमान तक बात करूंगा। एक के पास सब कुछ है, एक के पास कुछ नहीं, ऐसा नहीं चल सकता है। उन्होंने इन नेताओं को अपना अहम खत्म करने की बात कही।

विज्ञापन
Rajasthan minister Pratap Singh Khachariawas show of strength on his birthday Sachin pilot
कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जन्मदिन पर किया शक्ति प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जयपुर जिले और प्रदेशभर से शुभचिंतक बधाईयां देने सुबह से दोपहर तक मंत्री के बंगले पर पहुंचते नजर आए।  सभी के लिए भोजन प्रसादी भी रखी गई। विधानसभा चुनाव से पहले जन्मदिन पर इसे खाचरियावास का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इस बीच खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रदेश में अपनी कांग्रेस सरकार में चल रही सियासी खींचतान के बीच सरकार रिपीट करने के लिए बिना नाम लिए गहलोत-पायलट और अन्य नेताओं को अपने अहम (इगो) को खत्म करने की बात कही है। खाचरियावास ने कहा कि सबसे पहले नेताओं को अपने अहम को त्यागना होगा। क्योंकि प्रदेश में आज हमारी सरकार फिर से बनने की स्थिति बन रही है, लेकिन आपसी खींचतान की वजह से इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। खाचरियावास ने कहा कि मैं हमारे प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिलने दिल्ली जाऊंगा और यह झगड़ा खत्म करवाकर रहूंगा, मैं डरने वाला नहीं हूं।

विज्ञापन


एक के पास सब कुछ, एक के पास कुछ नहीं, ऐसा नहीं चल सकता 
खाचरियावास बोले- इसके लिए मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात करूंगा। हम अगले 15 दिन में सब कुछ सॉर्ट आउट कर लेंगे। उन्होंने कहा- सरकार रिपीट करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी अपने अहम को छोड़ना होगा। सचिन पायलट का समर्थन करते हुए खाचरियावास ने कहा- सरकार में आज एक के पास कुछ नहीं है और एक के पास सब कुछ है, ऐसा नहीं चल सकता। सचिन पायलट आज केवल एक विधायक हैं। उन्होंने कहा है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं, वो सही है। कर्नाटक में भी हमने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही सरकार बनाई है। हम जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं।
विज्ञापन


जो अपने साथियों को आगे लेकर चलता है, मैं उसके साथ 
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- जो सभी लोगों से प्यार करता है। जो अपने साथ चल रहे लोगों को आगे लेकर चलता है, मैं उसके साथ खड़ा हुआ हूं। आज के दिन मेरा एक ही संकल्प है। मेरी पार्टी का काम बहुत अच्छा है। कर्नाटक में जब कांग्रेस जीती, तो लोगों में एक ही बात की चर्चा थी कि राहुल गांधी की कुर्सी छीन ली, सांसदी छीन ली, मकान छीन लिया। लेकिन राहुल गांधी के प्रति जनता का जो विश्वास था, वो बीजेपी नहीं छीन पाई। यही कारण है कि जनता ने आशीर्वाद दिया और कर्नाटक कांग्रेस जीत गई। आज हमारी जिम्मेदारी बनती है राजस्थान के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की, कि हम राहुल गांधी से सबक लें। हम व्यक्तिगत अहम के लिए पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। मैं किसी एक के लिए नहीं कह रहा हूं, सबके लिए कह रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो सोनिया-राहुल गांधी, खड़गे से भी बात करूंगा 
मंत्री खाचरियावास ने कहा- मैं दिल्ली के बड़े नेताओं से भी बात करूंगा। जरूरत पड़ी तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे जी से भी बात करूंगा। कांग्रेस के काम को लोग सम्मान दे रहे हैं। लोग राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं। लोग देख रहे हैं कांग्रेस पार्टी देश में नफरत की राजनीति खत्म करके महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी दूर कर सकती है। आज मुद्दा लोगों की भूख मिटाने और बेरोजगारी दूर करना का है। ऐसे में कांग्रेस लड़ती है तो उसका संदेश गलत जाता है। लोग कांग्रेस को लड़ते हुए नहीं देखना चाहते, लोग कांग्रेस को एक होकर केंद्र सरकार को झुकाते हुए देखना चाहते हैं। 

गहलोत, पायलट, मंत्रियों के साथ भीड़, बीजेपी के पास भीड़ नहीं 
खाचरियावास ने कहा-आप कांग्रेस के लिए इससे ज्यादा समर्थन क्या चाहते हो कि जब मुख्यमंत्री फील्ड में जाते हैं तो भीड़ है, मंत्री जा रहे हैं तो भीड़ है, सचिन पायलट जा रहे हैं तो भीड़ है। भीड़ तो कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस के हर नेता के साथ भीड़ ही भीड़ है, हर कार्यकर्ता के साथ भीड़ है। लेकिन बीजेपी के पास भीड़ नहीं है। बीजेपी के नेता कल खाचरियावास में मेरे गांव गए। खाचरियावास तो मैं ही नाम के आगे लगाता हूं। मेरे कारण ही खाचरियावास पहचाना जाता है। इस वक्त खाचरियावास मैं लिखता हूं तभी तो जाना जाता है। पूर्व उपराष्ट्रपति और सीएम रहे स्व. भैरों सिंह शेखावत मेरे बड़े पिताजी (ताऊजी) खाचरियावास के ही थे, लेकिन वो शेखावत लिखते थे। मैं अपने गांव का नाम लिखता हूं। वहां जाकर बीजेपी के लोग भीड़ नहीं जुटा पाए। मैंने बीजेपी के लोगों से कहा है कि खाचरियावास जाकर बीजेपी ने अपनी अंत की शुरूआत कर ली। आप देख लेना बीजेपी का अंत हो जाएगा, क्योंकि वहां गोपीनाथ जी का ईष्ट है।

प्रदेशभर से समर्थक दे रहे जन्मदिन की शुभकामनाएं, शक्ति प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जन्मदिन पर अपने सरकारी बंगले पर लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम रखा है। पूरे जयपुर शहर और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने बंगले पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान भोजन प्रसादी का भी कार्यक्रम रखा गया है। 

राजस्थान का एक ही सिंह...प्रताप सिंह के नारे कार्यकर्ता लगा रहे हैं। चुनाव से पहले खाचरियावास ने पार्टी को अपनी ताकत दिखाई है। साथ ही सियासी चर्चाएं है कि अब तक गलहोत खेमे में चल रहे प्रताप सिंह खाचरियावास चुनाव नजदीक लाने पर लगातार सचिन पायलट के समर्थन में बोलकर अपना जनाधार भी मजबूत कर रहे हैं। क्योंकि पायलट के साथ युवा समर्थकों की भीड़ है। 


खाचरियावास ने सीएम गहलोत को भी अपने बयानों के जरिए एक सियासी मैसेज दे दिया है। खाचरियावास ने गोविंददेवजी मंदिर और बैकुंठनाथजी मंदिर दर्शन कर पब्लिक में भी संदेश दिया है। उन्होंने घर पर माता-पिता से भी आशीर्वाद लिया और कहा कि जन्म मरण विधि का विधान है। हमें लोगों की भलाई के लिए काम करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed