{"_id":"6aa91848a3940fb041080eb5","slug":"rajasthan-medical-university-medical-officer-recruitment-600-posts-mbbs-online-application-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान मेडिकल यूनिवर्सिटी: 600 चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान मेडिकल यूनिवर्सिटी: 600 चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया
Tue, 15 Sep 2026 03:38 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:38 PM IST
सार
राजस्थान मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने चिकित्सा अधिकारी के 600 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। चयन 100 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा से होगा और गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। एमबीबीएस अभ्यर्थी निर्धारित शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में टर्मिनल एग्जाम में शामिल एमबीबीएस के विद्यार्थी।
विस्तार
राजस्थान मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने चिकित्सा अधिकारी के 600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। संस्थान बहुविकल्पीय परीक्षा के जरिये अभ्यर्थियों का चयन करेगा, जिसमें कोई ऋणात्मक अंकन नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित योग्यताओं और शर्तों को देखकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एमबीबीएस और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण जरूरी
चिकित्सा अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की हो। अभ्यर्थी का लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान रखता हो।
22 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी पात्र
विश्वविद्यालय ने न्यूनतम आयु 22 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों के पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को राजस्थान चिकित्सा सेवा नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी। विधवा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं रखी गई है। हालांकि 1 जून 2002 को या उसके बाद दो से अधिक संतान वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
प्रोबेशन में 56,700 रुपये मासिक वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को 15,600 से 39,100 रुपये का वेतनमान यानी पे लेवल-14 मिलेगा। प्रोबेशन अवधि में 39,300 रुपये प्रति माह मूल वेतन और 17,400 रुपये मेडिकल केयर भत्ता मिलेगा। इस तरह कुल मासिक वेतन 56,700 रुपये होगा। एक वर्ष की अवधि तक वेतन का यही ढांचा रहेगा।
100 अंकों की परीक्षा, नेगेटिव मार्किंग नहीं
विश्वविद्यालय 100 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर अंक काटने का प्रावधान नहीं है। परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में होगी और प्रश्न एमबीबीएस स्तर के विषयों से संबंधित होंगे।
तीन चरणों में पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को तीन चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पहले चरण में ऑनलाइन पंजीकरण, दूसरे चरण में विस्तृत आवेदन पत्र भरना और तीसरे चरण में ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करना शामिल है।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
आवेदन के दौरान फोटो पहचान पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, राजस्थान स्टेट मेडिकल काउंसिल पंजीकरण प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, एमबीबीएस अंकपत्र, यूजी प्रयास प्रमाण पत्र, इंटर्नशिप प्रमाण पत्र, पीजी अंकपत्र, हस्ताक्षर तथा दोनों अंगूठों के निशान स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
सामान्य वर्ग के लिए 5 हजार शुल्क
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 2,500 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा किए बिना भर्ती निकाय फॉर्म स्वीकार नहीं करेगा।