{"_id":"5dd213b48ebc3e54d9797953","slug":"rajasthan-many-people-killed-and-injured-in-collision-between-bus-and-truck-on-national-highway-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नेशनल हाईवे 11 पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नेशनल हाईवे 11 पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 की मौत, 25 घायल
Mon, 18 Nov 2019 10:04 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
बीकानेर में हुई बस और ट्रक की भिड़ंत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बीकानेर जिले के पास श्री डूंगरगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20-25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Rajasthan: 10 people killed, 20-25 injured in collision between a bus and truck on National Highway 11 near Shri Dungargarh in Bikaner district pic.twitter.com/Pcfc42xdix
— ANI (@ANI) November 18, 2019विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बीकानेर जयपुर राजमार्ग पर जोधासर और सेरूणा गांव के बीच यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी और टक्कर के बाद उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां से घायलों को बीकानेर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर क्रेन से बस और ट्रक को हटाने का काम चल रहा है।