फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan man failed in love vandalized the temple arrested by police 

ये कैसा प्यार?: मोहब्बत पूरी नहीं हुई तो शराब पीकर 'भगवान' से लड़ बैठा युवक, पुलिस ने उतारा भूत 

Sun, 20 Feb 2022 11:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Feb 2022 11:39 AM IST
सार

नरेश गोचर एक लड़की के प्यार में पागल था। उससे शादी नहीं हुई तो वह शराब पीने लगा। जिन दिन उसने मंदिर में तोड़फोड़ी की, उस दिन भी नरेश ने शराब पी थी। 

विज्ञापन
Rajasthan man failed in love vandalized the temple arrested by police 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के बारां में एक विचित्र घटना देखने को मिली। यहां एक युवक प्यार में नाकाम होकर भगवान से लड़ बैठा। यहां तक कि, गुस्से में आकर उसने मंदिर में तोड़फोड़ तक की। मूर्ति को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


मामला बारां के मांगरोल का है, जहां एक 30 वर्षीय युवक नरेश गोचर एक लड़की के प्यार में पागल था। लड़की से शादी न हो पाने के कारण वह शराब पीने लगा। देखते ही देखते युवक को शराब की ऐसी लत लगी कि, वह दिनभर नशे में धुत रहने लगा। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात युवक नरेश गोचर भूतेश्वर महाराज शिव मंदिर पहुंचा। यहां पर उसने शराब पी और नशे में आकर मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ करने लगा। उसने मूर्तियों को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेश गोचर को गिरफ्तार कर लिया, उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed