फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Looted jewelry after killing an elderly woman in Rajsamand

Rajasthan: राजसमंद में बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवरात लूटे, बेहरमी से गला रेतकर सोने के गहने ले गए

Fri, 27 Jan 2023 12:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 12:15 PM IST
सार

राजस्थान के राजसमंद जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले बेरहमी से महिला का गला रेता और उसके बाद सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan Looted jewelry after killing an elderly woman in Rajsamand
महिला की हत्या कर जेवरात लूटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजसमंद में आमेट के पास एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और महिला के सोने के आभूषण लूटकर हत्यारे फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास में भय का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आमेट पुलिस थानान्तर्गत सेलागुडा ग्राम पंचायत के काजीगुडा गांव में 65 साल की सूरज बाई का जंगल में खून से लथपथ शव मिला, जिसकी सूचना आमेट पुलिस को दी गई। इस पर मय जाप्ते के आमेट पुलिस मौके पर पहुंची ओर मौका मुआयना कर शव को आमेट के सीएचसी के मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन


आमेट उपखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। सूरज बाई रोजमर्रा की तरह घर से बकरियां लेकर जंगल में चराने गई थी। इसके बाद महिला की गला रेतकर बेहरमी से हत्या कर दी गई। महिला जब जंगल में गई तब गले में सोने के चार मादलिए, कान के टोप्स व बोर पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद सोने के जेवरात गायब मिले। वहीं पांव में पहने चांदी के कड़े और कुछ रुपये भी बदमाश लूटकर फरार हो गए। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अड़ गए और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed