फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan : Lawyer appears in online bail hearing in vest, draws judges ire

जज ने वकील को जमकर फटकारा, बनियान पहनकर ऑनलाइन सुनवाई में हुआ शामिल

Sat, 25 Apr 2020 07:43 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।
पीटीआई, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Apr 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
rajasthan : Lawyer appears in online bail hearing in vest, draws judges ire
Court - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान हाईकोर्ट के वकील को एक मामले की ऑनलाइन हो रही सुनवाई में बनियान पहनकर शामिल होने पर जज ने जमकर फटकार लगाई है। दरअसल, लॉकडाउन के कारण कोर्ट ऑनलाइन सुनवाई कर रही हैं। ऐसे में जज एक मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, इस दौरान वह पेश हुए वकील को देख नाराज हो गए।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
राजस्थान में उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने उचित पोशाक पहनकर उपस्थित नहीं होने पर पेश हुए वकील को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


दरअसल वकील रविन्द्र कुमार पालीवाल, आरोपी लालराम गुर्जर के मामले में अदालत से आदेश हासिल करने लिए पैरवी कर रहे थे। इस दौरान न्यायाधीश ने जमानत याचिका को खारिज करना चाहा, लेकिन बाद में सरकारी वकील के अनुरोध को स्वीकार किया कि बचाव पक्ष के वकील की ओर से अभियुक्त को उचित मार्गदर्शन नहीं दी गई, ऐसे में सुनवाई 5 मई तक के लिए टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोन वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट जित्सी मीट एप के जरिए जरूरी मामलों में ऑनलाइन सुनवाई कर रही है। संबंधित मामले की सुनवाई में कोर्ट ने देखा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वकील उचित पोशाक में उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

इसी वजह से अदालत ने अपनी नाराजगी जाहिर कर आरोपी लालराम के मामले को अगली सुनवाई तक के लिए टाल दिया। उच्च न्यायालय ने इस घटना के बाद एक नोटिस जारी कर वकीलों को इस महीने की शुरुआत में उचित पोशाक पहनकर सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा है।  नीचे पढ़ें कोर्ट का नोटिस..

कोर्ट का नोटिस..

सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा की अदालत ने यह नोटिस जारी किया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed